June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सिंधी युवा सम्मेलन 11 जनवरी को संत युधिष्ठिर लाल के हाथों ब्रोशर का हुआ विमोचन

रायपुर | भारतीय सिंधू सभा, छत्तीसगढ़ युवा शाखा द्बारा, प्रदेश स्तरीय, एक दिवसीय सिंधी युवा सम्मेलन स्थानीय विमतारा भवन में रविवार 11 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंधी युवा वर्ग और समाज को भाषा, संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से जोड़ना है और यह कार्यक्रम मुख्यतः तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसका प्रथम उद्घघाटन सत्र मुख्य अतिथि संत युधिष्ठिर लाल और विशेष अतिथि श्री श्रीचंद सुंदरानी के सानिध्य में होगा|
द्वितीय चरण में बिलासपुर की, भारतीय सिंधू सभा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विनिता भावनानी का युवाओं को फोकस करते हुए, जिनका विषय – भाषा, संस्कृति, लव जिहाद, धर्मांतरण होगा. तत्पश्चात् अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर अनूप मुंदड़ा का अपने व्यवसाय की सफलता के लिए बिजनेस टैक्निक पर व्याख्यान रहेगा और दोपहर लंच के पहले सीए चेतन तारवानी जीएसटी और टैक्सेशन विषय पर संबोधित करेंगे|
कार्यक्रम के तृतीय और अंतिम चरण बिजनेस टाक शो के तहत, ऐसे उद्यमी, जिन्होंने अपने जीवन और व्यापार में अनेकों विषमताओं के बावजूद सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं, उनकी सफलता के विचारों को सुनने हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिसे नेशनल ट्रेनर जेसी आंचल पंजवानी संचालित करेंगी. अंत में ओपन हाउस होगा, जिसके तहत श्रोता गण अपने प्रश्नों और शंकाओं का समाधान प्राप्त करेंगे.
प्रोग्राम की तैयारी अंतिम चरण में है, आज इसके ब्रोशर का विमोचन सांई संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के हाथों किया गया.

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सभी पंचायतों और युवाओं और प्रबुद्ध जनों की भागीदारी होगी यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी राम खटवानी ने जारी की ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?