August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से 5 लाख से अधिक कीमत के जेवरात बरामद , दो नकबजनी का किया खुलासा

रायगढ़। शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नकबजनी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान कुल 5 लाख 16 हजार कीमत का बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को रामभांठा जवाहर नगर रायगढ़ निवासी आशा भगत पिता तुसवा राम भगत उम्र 36 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वे 22 दिसंबर को घर में ताला लगाकर जशपुर गई थीं। 27 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला खोलने पर अंदर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था तथा तीन आलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, स्मार्ट वॉच एवं एयरफोन गायब थे, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख थी।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल से एक लोहे की पत्ती नुमा रॉड, टूटा हुआ ताला एवं कुंदा जप्त किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में ऐसी कोसो सिंह जगत एवं स्टाफ संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 26 दिसंबर की रात्रि को आशा भगत के मकान का ताला तोड़कर चोरी करना तथा उसी मकान में किरायेदार अनिल कुजूर के घर धारा 331(4), 305 बीएनएस) में भी सेंधमारी कर जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी विजय लकड़ा के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, नेकलेस, कान की बाली, चांदी के पायल, हाथफुल, बिछिया सहित अनेक जेवरात तथा आरोपी अविनाश बरेठ से सोने की कान की बालियां, चांदी के पायल एवं बिछिया जप्त किए गए। कुल मिलाकर 5,16,248- कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर तीनों आरोपियों को 09 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?