June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित, अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर सख्त कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण के लिए मीडिया से सहयोग की अपील

रायगढ़। पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आज नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ शशि मोहन सिंह की जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पत्रकार साथियों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने कार्यों का विजन साझा किया। उन्होंने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा वर्ष 1997 में डीएसपी चयन के बाद राज्य के विभिन्न जिलों एवं बटालियन में दी गई सेवाओं और अनुभवों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की पुलिसिंग को लेकर स्पष्ट किया कि पुलिस का मूल दायित्व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है और यदि कोई अपराध घटित होता है तो अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी दिशा में रायगढ़ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और जिला पुलिस आमजन व पुलिस के बीच सेतु बनकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेगी।
उन्होंने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि प्रदेश के 8 जिलों के साथ रायगढ़ जिले को भी नए साइबर पुलिस थाने की सौगात मिली है, जिससे साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही संभव होगी और आधुनिक संसाधनों के साथ साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिलेवासियों को बधाई दी।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अवैध जुआ, सट्टा, शराब जैसे सामाजिक बुराइयों पर भी सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, जिस पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपील: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस और समाज के समन्वय से ही सुरक्षित रायगढ़ का निर्माण संभव है। आमजन एवं मीडिया के सहयोग से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सुशांतो बनर्जी और जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित रहे ‌।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?