August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

सरगुजा । आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घुटरापारा निवासी नरेश गुप्ता अपने घर से नशीला इंजेक्शन बेच रहा है मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने घुटरापारा में नरेश गुप्ता के घर दबिश दी, घर पहुंचते ही नरेश गुप्ता भागने का प्रयास किया परंतु उसे पकड़ लिया गया। उसके द्वारा पकड़े गए एक झोले से 10 नग REXOGESIC INJECTION तथा 10 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज का केस एक अलग केस हैं जो यह बताता है कि कैसे एक इंजेक्शन लगाने वाला व्यक्ति इंजेक्शन का विक्रेता बन जा रहा है।आरोपी ने स्वयं बताया कि वह 10 नशीला इंजेक्शन खरीदता है उसमें से वह तीन-चार इंजेक्शन खुद लगाता है और बाकी के सात इंजेक्शन को बेचकर जो पैसा आता है उससे फिर इंजेक्शन खरीदता है ताकि वह इंजेक्शन खुद भी लगा सके। आज की युवा पीढ़ी इसी दलदल में फसती जा रही है लोग पहले लगाना शुरू कर रहे हैं उसके बाद पैसे की किल्लत होने पर बेचना शुरू कर दे रहे हैं या चोरी लूटपाट शुरू कर दे रहे हैं।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?