June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

बालिका से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, पुसौर पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना पुसौर पुलिस द्वारा बालिका से छेड़खानी के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में कल पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि राहुल सिंह नामक युवक आए दिन उसके आने-जाने पर अशोभनीय टिप्पणी करता था। कल सुबह जब उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे और वह घर में खाना बना रही थी, तभी आरोपी राहुल सिंह उसके घर का दरवाजा खटखटाकर अंदर घुस आया। किचन से बाहर आने पर आरोपी उसके पिता के बारे में पूछने लगा, पीड़िता द्वारा घर में कोई नहीं होने की बात बताने पर आरोपी ने बालिका को अकेला पाकर बेइज्जती करने की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। बालिका के शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची, तब आरोपी घर से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी दादी एवं माता-पिता को दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 74, 75(2), 331(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई उमाशंकर नायक एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पुसौर को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में आरोपियों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं या नाबालिग बालिकाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अपराध की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 में सूचना दें। एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और रायगढ़ पुलिस हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही लगातार जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?