August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

टायर फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट से 8 मजदूर झुलसे, घायलों में एक बच्ची शामिल, दो की हालत गंभीर, सभी का इलाज जारी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम चोढा में स्थित एक टायर फैक्ट्री मंगल कार्बन प्लांट में आज सुबह दस बजे अचानक हुए ब्लास्ट से आग लग गई जिससे वहां काम कर रहे 8 से अधिक मजदूर झुलस गए और मजदूरों के साथ वहां उपस्थित एक बच्ची भी बुरी तरह इसकी चपेट में आ गई। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है और  इनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्या कहते हैं जिले के सीएमएचओ
इस मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत ने बताया कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित टायर फैक्ट्री में आज ब्लास्ट हुआ और वहां ब्लास्ट के बाद आग भी लग गई जिसके कारण वहां काम कर रहे 8 से अधिक श्रमिक चपेट में आ गए और  बुरी तरह झुलसे अवस्था में उन्हें पहले रायगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया है जिनके इलाके के लिये डाक्टरों को निर्देश दिये गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताया कि इन मजदूरों के साथ-साथ एक बच्ची भी इस ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसी है और उसके बेहतर इलाज के लिये उसे निजी चिकित्सालय भेजा गया है।
ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने खरसिया थाने की टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने को कहा है और साथ ही साथ वहां अन्य मजदूरों से भी बातचीत करके उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिये के लिये भी निर्देश दिये हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?