August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

छाल पुलिस की गांजा रेड — मुनुंद बाजार चौक में गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम गांजा जप्त ,ग्राहक तलाशते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना छाल पुलिस ने आज क्षेत्र में गांजा पुड़िया बेचने वाले आरोपी प्रदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

छाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुनुंद निवासी प्रदीप त्रिपाठी बाजार चौक मुनुंद के पास थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप त्रिपाठी बताया तथा झोले में गांजा रखा होना स्वीकार किया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 8,800) तथा गांजा बिक्री की नगद रकम 4,250 जप्त की गई। इस प्रकार कुल 13,050 की जप्ती की गई। आरोपी प्रदीप त्रिपाठी पिता बसंत त्रिपाठी, उम्र 44 वर्ष, निवासी मुनुंद दुर्गा चौक, थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.) के विरुद्ध थाना छाल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?