August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

कलेक्टर ने रामभांठा के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद कर राशन वितरण की स्थिति का लिया जायजा

रायगढ़ । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान, रामभांठा का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकान में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद हितग्राहियों से सीधे संवाद कर राशन वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से फिंगरप्रिंट सत्यापन और ई-पॉस मशीन में किसी भी तकनीकी समस्या की जांच की और इसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन की मात्रा, भंडारण, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और ई-पॉस मशीन की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में पात्र हितग्राही राशन से वंचित न रहें और मशीन या नेटवर्क से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?