August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

महलोई स्कूल निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर के साथ जिला स्तरीय संयुक्त टीम के आकस्मिक निरीक्षण में उजागर हुई थी लापरवाही

रायगढ़। रायगढ़ जिले के विकासखंड तमनार अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महलोई में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक स्कूल समय में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। 13 फरवरी को कलेक्टर द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें यह गंभीर अनियमितता सामने आई थी।
निरीक्षण के समय पदस्थ शिक्षक सुरेश साहू एवं प्रदीप नायक अपने निर्धारित स्कूल समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। टीम द्वारा उपस्थिति पंजी एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जांच के दौरान दोनों शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित मिले। इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में माना गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायगढ़ द्वारा दोनों शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उनका उक्त आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत है तथा संबंधित दिवस को अवैतनिक घोषित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
दोनों शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध विधिसम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों की होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?