April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया अप्रैल में ही ‘अग्निपरीक्षा’… रायगढ़ में सूरज का कहर, 40 पार तापमान ने थाम दी शहर की रफ्तार, दोपहर में सड़के हो रही सुनी फांसी के फंदे पर लटकते युवक की लाश मिलने से सनसनी, मानसिक तनाव से गुजर रहा था खुलेश्वर राठिया, जांच में जुटी पुलिस RAIGARH NEWS: सड़क हादसे में दो की मौत, काम करके घर जाते समय बुजुर्ग की, दो बाइक को टक्कर से युवक की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस रायगढ़ पुलिस की पहल— ‘POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन, श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों का कार्यशाला

“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल क्षेत्र में किशोर बालकों को नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जूटमिल इलाके में दर्द निवारक इंजेक्शन का खतरनाक तरीके से नशे के रूप में उपयोग किए जाने की सूचना एसएसपी के संज्ञान में आने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी के सुपरविजन में जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पहली कार्रवाई थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव एवं सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, नरसिंह नाथ यादव के नेतृत्व में कायाघाट बाबाकुटी के पास की गई। मौके पर पुलिस को देखकर 3-4 नाबालिग बालक भाग खड़े हुए। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रवि गुप्ता पिता जानप्रकाश गुप्ता उम्र 42 वर्ष, निवासी जूटमिल गेट के सामने थाना जूटमिल रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अखबार में लिपटे 10 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM” (एमआरपी 59.68 प्रति एम्पुल) कुल कीमत लगभग 596.80 रुपये तथा बिक्री की 200 रुपये नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने इंजेक्शन प्रति एम्पुल 200 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की तथा कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

दूसरी कार्रवाई कायाघाट चौपाटी तिराहा के पास की गई। मुखबिर सूचना पर सुरेश वर्मा पिता मातु वर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी कायाघाट मुक्तिधाम सामने गली थाना जूटमिल रायगढ़ को उसके मकान के बाहर से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर 3-4 युवक मौके से भाग गए। आरोपी के कब्जे से 12 नग Butorphanol Tartrate Injection USP 2mg “BUTRUM” (कुल कीमत लगभग 716.16 रुपये) तथा 300 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी ने इंजेक्शन झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से खरीदकर लाने और किशोर बालकों को 150-150 रुपये प्रति इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की।
दोनों आरोपियों द्वारा यह जानते हुए भी कि उक्त इंजेक्शन एक हानिकारक मादक द्रव्य है और इसके सेवन से मानव जीवन संकटापन्न हो सकता है, नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। छोटे-छोटे किशोरों में नशे की प्रवृत्ति विकसित कर उनके स्वास्थ्य एवं भविष्य को खतरे में डालने के कृत्य पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 66/2025 एवं 67/2025 धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. रवि गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी जूटमिल गेट के सामने, थाना जूटमिल रायगढ़
2. सुरेश वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी कायाघाट मुक्तिधाम सामने गली, थाना जूटमिल रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?