August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

कलेक्टर ने टिनमिनी जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और जल भराव की बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

रायगढ़ । जिले की जल संरचनाओं को मजबूत और लंबे समय तक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुसौर विकासखंड में स्थित टिनमिनी जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य की विस्तार से समीक्षा की और तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जलाशय की पार (बांध) में डाली जा रही मिट्टी को अच्छी तरह दबाया और जमाया जाए, ताकि बांध मजबूत बने। उन्होंने जलाशय को गहरा करने का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि केलो बांध की नहर से जलाशय में पानी भरने के लिए जरूरी तकनीकी और ढांचागत तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने में कोई परेशानी न हो।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता होमेश नायक ने बताया कि जलाशय के जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक पानी के प्रवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए दो नए जल वितरकों (पानी निकासी मार्ग) का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए नया मार्ग बनाया जा रहा है। नहर की मेढ़ को सुरक्षित रखने के लिए सीमेंट-कंक्रीट के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों से जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी और बांध की मजबूती व सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन दुर्गेश नायक, नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?