June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

25 लाख किसानों के खाते में 10,000 करोड़ का ऐतिहासिक भुगतान, साय सरकार ने किया वादा पूरा,विपक्ष के भ्रम की राजनीति हुई बेनकाब-अशोक अग्रवाल

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार घोषणाओं की नहीं,परिणामों की राजनीति करती है।प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में एकमुश्त 10,000 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है।उक्त बातें एक विज्ञप्ति के माध्यम से जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कही।

जिला भाजपा सहप्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारें किसानों को केवल आश्वासन और भ्रम में उलझाए रखती थीं, वहीं साय सरकार ने सत्ता में आते ही किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।आज किसान के खाते में सीधी राशि पहुंच रही है,बिना बिचौलियों के, बिना देरी के,यही असली सुशासन है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नीयत ने प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं।यह निर्णय किसानों को एक साथ दीपावली और होली मनाने का अवसर दे रहा है।पूरे प्रदेश में उत्साह,विश्वास और गर्व का वातावरण है।

अशोक अग्रवाल ने प्रदेश के युवा एवं दूरदर्शी वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी की भूमिका को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उनके मजबूत वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रबंधन के कारण इतनी बड़ी राशि का सुव्यवस्थित और त्वरित भुगतान संभव हुआ।यह इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो,तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर केवल राजनीति करते थे,आज वे इस ऐतिहासिक निर्णय से निरुत्तर हैं।साय सरकार ने दिखा दिया है कि किसान सम्मान केवल भाषणों से नहीं,ठोस निर्णयों से मिलता है।आज प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में किसानों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यह केवल आर्थिक सहायता नहीं,बल्कि अन्नदाता के स्वाभिमान का उत्सव है।

अंत में अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा और गांव,तीनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और समृद्ध,आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?