April 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोन पे के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क— कई राज्यों तक फैला कनेक्शन “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” , कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा, डंडा, रॉड और बेसबॉल बैट से किया हमला लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ का सांकेतिक प्रदर्शन, बिजली विभाग को भेंट किया हाथ का पंखा रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया अप्रैल में ही ‘अग्निपरीक्षा’… रायगढ़ में सूरज का कहर, 40 पार तापमान ने थाम दी शहर की रफ्तार, दोपहर में सड़के हो रही सुनी

खाकी का मानवीय दायित्व, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सड़क पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक को मां से मिलाया

रायगढ़। आज रायगढ़ में खाकी का संवेदनशील और मानवीय स्वरूप उस समय देखने को मिला, जब एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने मुख्य सड़क पर खतरनाक स्थिति में खेल रहे एक मासूम बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय दिया। दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी श्री सोनी शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर के पास मेन रोड पर उन्होंने देखा कि करीब 2 से 2.5 वर्ष का एक मासूम बालक अपनी टॉय कार के साथ सड़क के बीचों-बीच खेल रहा है और उसके दोनों ओर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडिशनल एसपी ने तुरंत अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए और स्वयं उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और बालक भी ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बालक को सुरक्षित रखते हुए एडिशनल एसपी ने उसे पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाकर शांत किया और स्नेहपूर्वक उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद बालक ने इशारों से अपने घर का रास्ता बताया, इस दौरान दो स्थानीय युवक- शिवम और भोला पासवान बच्चों के परिजनों को खोजबीन में मदद करने लगे जिसके आधार पर एडिशनल एसपी बालक को गोद में लेकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ले पहुंचे।
मोहल्ले में पहुंचने पर बालक ने अपनी मां को देखते ही पुकारा, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बालक की मां ने बताया कि वह काफी समय से अपने बेटे को ढूंढ रही थी, अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां ने राहत की सांस ली और एडिशनल एसपी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने महिला को आगे बच्चे का विशेष ध्यान रखने और उसे इस तरह अकेला सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने बालक शौर्य के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए।
यह घटना न केवल रायगढ़ पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोन पे के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क— कई राज्यों तक फैला कनेक्शन

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?