June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

यात्री बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर, दर्जनों हुए घायल

जशपुर। जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सवारी से भरी एक यात्री बस पलट जाने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल वही 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी तक चलने वाली अनमोल बस शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कुनकुरी से लगभग 14 किलोमीटर दूर हल्दीमुंडा के पास गोडअंबा क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई और पलट गई। बस के पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। हादसे में दबने की वजह से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल व कइयों को हल्की चोट आना बताये जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कुनकुरी अस्पताल तथा जिला अस्पताल भेजा गया।जिला कलेक्टर रोहित ब्यास एसएसपी लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंच गए है । घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 कि मौत हुए जिसमे महेश राम (45 वर्ष), निवासी मकरीबंधा (तपकरा)​ , बिमला बाई (42 वर्ष), निवासी मकरीबंधा, ​संपति देवी (52 वर्ष), निवासी सिमडेगा, ​दिग्गेश्वर (40 वर्ष), निवासी ढोढ़ी कुरडेग, ​घनश्याम (5 माह), निवासी ढोढ़ी कुरडेग शामिल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?