March 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त बिलासपुर व किरीतमाल में 92.लीटर शराब व 200 किलो महुआ लाहन जब्त, अवैध महुआ शराब के खिलाफ भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार, CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा,खाते का इस्तेमाल कर 2.17 करोड़ का किया गया ट्रांजेक्शन गजानंदपुरम कॉलोनी के लोगों ने कार्यपालन अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा, ट्रांसफार्मर यार्ड को दूसरे स्थान पर शिप्ट करने की मांग जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर , बुकिंग, वितरण और भंडारण को लेकर जारी निर्देश, अफवाहों से दूर रहने की अपील जुट बोरा परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन में अचानक लग गई आग

बिलासपुर व किरीतमाल में 92.लीटर शराब व 200 किलो महुआ लाहन जब्त, अवैध महुआ शराब के खिलाफ भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-बिलासपुर और किरीतमाल में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है। इस दौरान कई आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह तथा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस थाना भूपदेवपुर और आबकारी विभाग की टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर अवैध रूप से बनाई और संग्रहित की जा रही महुआ शराब को जब्त किया। संयुक्त कार्रवाई में कुल 92.500 लीटर महुआ शराब और लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूपदेवपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने ग्राम किरीतमाल निवासी श्रवण कुमार लहरे (43 वर्ष) से 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण क्रमांक 42ध्2026 दर्ज किया है। इसी तरह मालती बाई डनसेना, निवासी किरीतमाल से भी 7 लीटर महुआ शराब बरामद कर प्रकरण क्रमांक 43ध्2026 कायम किया गया। वहीं ग्राम बिलासपुर निवासी संतोषी चौहान (38 वर्ष) के पास से भी 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण क्रमांक 44-2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों में प्रकरण कायम किए हैं। ग्राम-बिलासपुर निवासी मुनु चौहान (30 वर्ष) के पास से 6.500 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वृत्त खरसिया में प्रकरण क्रमांक 111-2026 दर्ज किया गया। इसी प्रकार किरीतमाल निवासी रमेश लहरे (22 वर्ष) से 3 लीटर तथा मोंगरा बाई लहरे (70 वर्ष) से 2 लीटर महुआ शराब जब्त कर धारा 34(1)(क) के तहत क्रमशः प्रकरण क्रमांक 109-2026 और 110-2026 कायम किए गए। इसके अलावा ग्राम किरीतमाल में कार्रवाई के दौरान 60 लीटर महुआ शराब और लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया। इस मामले में आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) द्वारा प्रकरण क्रमांक 136ध्2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

श्री राम शोभा यात्रा को भव्य बनाने सभी समाज प्रमुखों ने लिया संकल्प, सर्व हिंदू समाज ने बैठक में श्री राम शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए कमर कसी, जय श्री राम के गगनचुंबी नारों से गूंज उठा अग्रसेन भवन

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?