August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

रायगढ़। कल महिला थाना रायगढ़ में स्थानीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी द्वारा शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया। पीड़िता के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन लिया गया तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी रामभाठा, ज्वाहर नगर, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी की विधिवत मेडिकल एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?