March 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट ऐतिहासिक श्री रामनवमी शोभा यात्रा का साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडे,बैनर,तोरण,लाइटिंग से सजा रायगढ़ भव्य उत्सव को तैयार, देश भर के कलाकारों का होगा रायगढ़ में जमघट करंट से हुई मौत, एक मां की ममता ने नहीं माना सच, शव सीने से लगाकर घूमती रही मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला, पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई , 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार , मुख्य मवेशी तस्कर कुसु यादव पर भी नामजद एफआईआर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार, सहयोगी सितेश पाणिग्राही फरार

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार, सहयोगी सितेश पाणिग्राही फरार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम घुघवा थाना पुसौर द्वारा दिनांक 22 जनवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम गोपालपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती निवासी सितेश पाणिग्राही के पिता दुर्गा पाण्ग्रिाही का इसके गांव आना जाना था । इसी दरम्यान सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया और किस्तों में बड़ी रकम की मांग की। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने अपनी सरकारी नौकरी लगाने के लिए जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4,58,300 रुपये तथा बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी सितेश को दिए।
कई महीनों बाद भी कुंजबिहारी की नौकरी नहीं लगने पर सितेश पाणिग्राही को पैसे को वापस करने को बोला, तब सितेश धीरे धीरे पैसा वापस कर देने या अपनी जमीन की रजिस्ट्री कुंजबिहारी के नाम पर कर देने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपी सितेश पाणिग्राही ने इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की। गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 रुपये तथा देवकुमार से 8,00,000 रुपये लेकर कुल 20,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी सितेश पाणिग्राही ने पीड़ितों को दुर्ग ले गया, जहां विवेक कुमार नामक व्यक्ति से मिलाया और दोनों ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकारा और विवेक ने पीड़ितो को उनके नाम से चेक दिए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।
मामले की विवेचना के दौरान पुसौर पुलिस द्वारा गवाहों के बयान एवं दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई जिसे पत तलाश कर अभिरक्षा में लेकर रायगढ़ लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक का एक चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा अन्य जिलों में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली है, जिस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है ।
पुसौर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार को कल दिनांक 25.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी रायगढ़ मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता एवं आरक्षक राहुल सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मार्शल संगा और साथी एमानुएल भेंगरा पहले ही गिरफ्तार, अब सहयोगी सिप्रियन भेंगरा भी धराया

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू को सरिया उसके घर पर दबिश देकर पकड़ी पुलिस टीम, पूछताछ में जुर्म किया स्वीकार

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?