August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला, पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मकान किराया विवाद के चलते हुए प्राणघातक हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चन्द्रभान प्रसाद पर लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे सिर, माथा, गाल, हाथ एवं पसली में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था।
घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल चन्द्रभान प्रसाद (30 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर गरडी थाना गोला जिला गोरखपुर (उ.प्र.), हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा का कथन लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह बीए पावर प्लांट पूंजीपथरा में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है तथा कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर मकान मालिक की ओर से किराया वसूली का कार्य भी देखता है।
पीड़ित के अनुसार आरोपी बंशीधर चौहान, जो उसी कालोनी के कमरे में रहता है, कई दिनों से किराया नहीं दे रहा था। दिनांक 23 मार्च को किराया मांगने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे लकड़ी के डंडे से लगातार सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 24.03.2026 को थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंशीधर चौहान पिता विप्ता राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी कोटिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर, हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं उनकी टीम द्वारा की गई, जिनकी सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?