June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

महिला संबंधी संवेदनशील मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो (67 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के पश्चात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता की निजता का ध्यान रखते हुए महिला पुलिस अधिकारी से बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात आरोपी नरसिंह खलखो (67 वर्ष) को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पूंजीपथरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
इसी प्रकार थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में 26 मार्च को 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है। गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू आए दिन महिला को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी, आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और अशोभनीय हरकत की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 75, 75(1)(iv) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल प्रधान आरक्षक संजय यादव के हमराह स्टाफ आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया । पुलिस ने आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू (38 साल) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?