August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल, घर लौटते समय अज्ञात बोलेरो के चालक ने मारी टक्कर

रायगढ़. जिले में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा सख्स गंभीर हो गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी निवासी लालचंद नागवंशी और उसके मामा का लड़का राजेश नागवंशी बीती दिन दोपहर खेत की तरफ से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक जब नवापारा के पास चिराईखार मेन रोड के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दी।
इस घटना में लालचंद के सिर चेहरा के अलावा राजेश को भी चोट आने पर उन्हें निजी वाहन की मदद से लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही लालचंद नागवंशी की मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने बीती शाम को ही अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ  बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?