June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महुआ बिनने जंगल गए ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में बुधवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका की फांसी पर लटकती लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस दोनों शवों को अस्पताल भेजते हुए परिजनों के अलावा गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम एडुकला में रोजाना की भांति महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर एक ही रस्सी से प्रेमी-प्रेमिका की फांसी पर लटकती लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी के मिलते ही छाल पुलिस टीम फारेसिंक एक्सपर्ट एवं एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहंुचकर रामकुमार अगरिया 25 साल और परमेश्वरी अगरिया 20 साल दोनों निवासी भुंडीबाहरी के शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आसपास ग्रामीणों के अलावा मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलते आ रहा है, ऐसा क्या हुआ है कि दोनों ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक पेड में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?