April 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय, निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निगम पीडब्ल्यूडी विभाग की ली समीक्षा बैठक रायगढ़ में विकास को मिल रही रफ्तार, महापौर जीवर्धन चौहान ने किया 38 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वार्ड 36, 37 व 42 में सीसी रोड-नाली निर्माण शुरू तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, बारात से वापस लौटते समय बंगुरसिया के पास हुई घटना डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी आरोपी जितेन्द्र टण्डन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, , आरोपी से धारदार हथियार जब्त रायगढ़ पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता, जूटमिल पुलिस ने नाबालिग बालिका को जालंधर से किया दस्तयाब, पूंजीपथरा पुलिस ने लापता बालिका को अंबिकापुर से खोज निकाला पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर: बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा, चार मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जीवन रेखा, सुदूर वनांचल में मिल रही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ

डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी आरोपी जितेन्द्र टण्डन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, , आरोपी से धारदार हथियार जब्त

रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है तथा उसे अजमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में प्रार्थी मुकेश नायक (26 वर्ष), निवासी सराईभदर थाना जूटमिल ने 04 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह डायल 112 वाहन में प्राइवेट रूप से चालक का कार्य करता है । 03 अप्रैल की रात करीब 08:30 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 AW 8598 से कोतरारोड़ स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान की ओर गया था। इसी दौरान काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उससे बेवजह विवाद कर जबरन सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से कमर के नीचे वार कर दिया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की, जिसमें एक आरोपी जितेन्द्र कुमार टण्डन (30 वर्ष), निवासी रामभाठा, जयस्तंभ के सामने रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई, जहां प्रार्थी ने उसे पहचान लिया।
पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र टण्डन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर रामभाठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर: बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा, चार मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जीवन रेखा, सुदूर वनांचल में मिल रही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?