August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, बारात से वापस लौटते समय बंगुरसिया के पास हुई घटना

रायगढ़. रायगढ़ जिले में बुधवार रात बारात से घर लौटते समय एक बाराती कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंदरुझांज के रहने वाले लोग बुधवार को पड़ोसी राज्य ओडिसा के विश्वनाथपुर बरात लेकर पहुंचे थे। जहां से रात में अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग रात करीब आठ बजे के आसपास जब बंगुरसिया के पास पहुंचे थे कि ईको कार का चालक अपने तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई जिसके बाद आठ घायलों, जिनमें कार चालक चंद्रमणी, आकांक्षा, राजकुमारी, रामवती, कैलाशा बाई, जया, रूमा व एक अन्य को चोट आई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं और बाकीं लोगो को सामान्य चोट लगी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?