April 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन “तलाश” में एक और बड़ी सफलता, लाखों गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार, शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला, लंबे समय से फरार था आरोपी तीन दिनों में गांजा तस्करी के 3 मामलों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, करीब 7 किलो गांजा, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी जब्त, साइबर थाना, चक्रधरनगर और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज रफ्तार पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, बनहर से धरमजयगढ़ की तरफ जाते समय हाटी के पास हुई घटना “खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने साथ सैकड़ो नागरिकों के साथ देखी साइबर अपराध पर आधारित फिल्म ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, आईपीएल मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिखते 2 आरोपी गिरफ्तार तपती गर्मी में राहत की पहल, शहरभर में 8 जगह शुरू हुए प्याऊ, महापौर जीवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा

“खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने साथ सैकड़ो नागरिकों के साथ देखी साइबर अपराध पर आधारित फिल्म

रायगढ़ । साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का आज घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया। घरघोड़ा पुलिस की इस सराहनीय पहल में एसएसपी शशि मोहन सिंह, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, नायब तहसीलदार सहोदर राम, भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर, ए.के. सिनेमा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने फिल्म को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि इसके संदेश को गंभीरता से आत्मसात भी किया। वास्तविक घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह पर गहरा प्रभाव डाला।
प्रदर्शन के उपरांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के अभिनय और रचनात्मक पहल की जमकर सराहना की। सभी ने इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
ज्ञातव्य है कि एसएसपी  शशि मोहन सिंह सामाजिक मुद्दों पर लगातार लघु फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। उनकी घरेलू हिंसा पर आधारित फिल्म “यातना” तथा अंधविश्वास पर आधारित फिल्म “गोमती” को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “कजरी” का निर्माण भी किया जा चुका है। अब “खौफ द डिजिटल वार” के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में इस तरह की जागरूकता वाली फिल्में रायगढ़ में भी बनायी जावेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान ने कहा कि “यह फिल्म आधुनिक दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है और निश्चित रूप से जनमानस को सतर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —
“सायबर अपराध से बचाव हेतु ‘खौफ द डिजिटल वार’ का निर्माण किया गया है। घरघोड़ा में इसके निशुल्क प्रदर्शन में नागरिकों का अपार स्नेह मिला, जो एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, लोग इसे देखें और अधिक से अधिक साझा करें। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”
अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि इस फिल्म को अपने परिवार और परिचितों को भी अवश्य दिखाएं, ताकि सभी साइबर अपराधों से सतर्क और सुरक्षित रह सकें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो साल से फरार ट्रक मालिक अम्बिकापुर से गिरफ्तार, आरोपी ड्रायवर और वाहन मालिक की थी सांठगांठ, चालक ने ट्रक मालिक के कहने पर ट्रक मालिक के गोदाम में उतारा था पाईप

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?