August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

ऑपरेशन “तलाश” में एक और बड़ी सफलता, लाखों गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार, शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला, लंबे समय से फरार था आरोपी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस को भी बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने शिव शक्ति स्टील प्लांट में लाखों रुपये का गबन कर फरार चल रहे ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव मैनेजर मनीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी विपुल माली, निवासी चिडीपाल कॉलोनी बोईरदादर द्वारा 03 सितंबर 2025 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शिव शक्ति प्लांट में ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों की देखरेख एवं ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से वाहनों को चलवाकर किराया वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपी ने 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच वाहनों से प्राप्त किराया कंपनी में जमा न कर स्वयं के बैंक खाते एवं नगद के रूप में प्राप्त कर करीब ₹11,35,861 की राशि का गबन कर लिया।
इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा ट्रांसपोर्टरों को कंपनी के वाहनों को किसी अन्य का वाहन बताकर चलवाया गया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने लगातार स्थान बदल रहा था।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए पुनः तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी के मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छिपे होने की जानकारी मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सिंगरौली रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके पास से नगद राशि (800 रूपये) एवं एक सैमसंग गैलेक्सी A15 5G मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी मनीष कुमार शर्मा, निवासी मखदुमपुर थाना कोंच जिला गया (बिहार) को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?