August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे
गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

जिला भाजपा महामंत्री विकास केडिया के मुख्य आतिथ्य में पुसौर में सघन जनसंपर्क के साथ ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान संपन्न

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान के अंतर्गत आज पुसौर मंडल के नगर पंचायत पुसौर में सघन जनसंपर्क अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री श्री विकास केडिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 04 एवं वार्ड क्रमांक 14 में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वार्डों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। साथ ही घर-घर संपर्क कर नागरिकों से योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन एवं उनके अनुभवों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया, जिससे योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विकास केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना एवं सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करते हैं, तो जनता और संगठन के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास से जुड़ी योजनाएं सीधे जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं, और इन योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान में पुसौर मंडल अध्यक्ष श्री जैमिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री श्री डिग्री लाल पाईक एवं श्री विजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मोहित सतपती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री उमेश साव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री घनश्याम पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शशांक पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री श्री साहिल मनियार, श्री शशिभूषण चौहान, युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्री अंकित मिश्रा, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी श्री निहाल सिंह ठाकुर, श्री लोमस पटेल, श्री ईश्वर गुप्ता,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता, श्री राजेश बारीक, श्री वेद प्रकाश साव, श्री रुक्मण गुप्ता, श्री गौरांग गुप्ता, श्री दुखनाशन गुप्ता, श्री कौशल गुप्ता, श्री आदर्श साव, श्री विजय महाना, श्री दुःखभजन कसेर, श्री विकास गुप्ता, श्री दीपक गुप्ता, पार्षद श्री मंगल मेहर, श्री निराकार पटेल, श्री शौकीलाल चौहान, श्री मनीष गुप्ता, श्री देव पटेल, श्री प्रमोद बारीक, श्री अनुपम सेठ, श्रीमती रजनी श्रीवास, श्रीमती यशोदा गुप्ता, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, श्री मधुसूदन साहू, श्री आदर्श साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?