August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को अम्बिकापुर से हिरासत में लेकर भेजा गया जेल, पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

रायगढ़ । महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के क्रम में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दिनांक 08.04.2026 को 45 वर्षीय पीड़िता द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह वर्ष 2019 से घरेलू विवाद के कारण अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ रह रही है। इसी दौरान धमेन्द्र पासवान, जो उसके घर आता-जाता था, धमेन्द्र ने उसे सहारा देने एवं शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में आकर वह उसके संपर्क में आई।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित अपने किराये के मकान में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर संबंध बनाए जाते रहे। वर्ष 2025 में आरोपी इलाज के बहाने अपने गांव चला गया और पुनः 15 जनवरी 2026 को रायगढ़ लौटकर पीड़िता को अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके पश्चात आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार करते हुए धमकी दी।
पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के परसा केत, थाना लखनपुर जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) में होने की जानकारी मिलने पर महिला थाना टीम द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात आरोपी धमेन्द्र पासवान पिता चन्द्रिका पासवान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लामारी कला थाना कांडी जिला गढ़वा (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे, आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?