August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

अम्बेडकर जयंती पर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बाँटा शरबत, प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह की अगुवाई में टीम ने एसपी ऑफिस के सामने राहगीरों को पिलाई ठंडी शरबत

रायगढ़। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की जिला इकाई रायगढ़ द्वारा सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फाउंडेशन की टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्टाल लगाकर राहगीरों और आमजनों को ठंडी शरबत का वितरण किया।
यह आयोजन प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने और समाज सेवा का संकल्प लिया गया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की, जहाँ कड़कती धूप में फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय होकर सेवा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सह सचिव सरोज गुप्ता, प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष रिचा बजाज, जिला प्रभारी दयासागर मिश्रा, महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजना शुक्ला, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोकुल श्रीवास और महिला कार्यकारी अध्यक्ष गीता भारद्वाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही जिला उपाध्यक्ष भीमसेन पिल्लई, महिला जिला उपाध्यक्ष गीता नायक, जिला महासचिव गोपाल पटेल, महिला महासचिव रानू घोष, महिला जिला सह सचिव पुष्पा चौहान एवं बसंती चौहान तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जानकी चक्रधारी के विशेष सहयोग से यह सेवा कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?