August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ लाए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो 170 ग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल सहित कुल लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा से एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में खपाया जाना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बंगुरसिया ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 13 AZ 4603 को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डोल नारायण साहू (27 वर्ष), नीलकमल साव (24 वर्ष) और आशीष कुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 36 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है, इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) एवं एक विवो वाई-35 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जुमला जब्ती की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर तीनों मिलकर उसकी बिक्री करते थे और प्राप्त रकम को आपस में बांटते थे।

पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन ओर एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, सुशील मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
01. डोल नारायण साहू पिता निर्मल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
02. नीलकमल साव पिता दुखीराम साव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
03. आशीष कुमार सिंह पिता बृजेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़

जब्त मशरूका
1. 36 किलो 170 ग्राम गांजा (कीमती करीब 3,50,000 रुपये)
2. सफेद कार क्रमांक CG 13 AZ 4603 (कीमती करीब 12,00,000 रुपये)
3. मोबाइल फोन विवो Y-35 (कीमती करीब 10,000 रुपये)
कुल जुमला कीमत: 15,60,000 रुपये

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?