August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जनगणना प्रशिक्षण से कल शाम घर लौट रहे एक शिक्षक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक सायकल सवार भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार करम सिंह कमलवंशी निवासी कटाईपाली सी ने आज खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका छोटा भाई हेमसागर कमलवंशी मिडिल स्कूल कन्या आश्रम तेन्दुमुड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। करम सिंह ने बताया कि कल उसका भाई जनगणना प्रशिक्षण हेतु मदनपुर हायर सेकेण्ड्री स्कूल अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएस 4778 से गया था। शाम को वापस अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान बारामुड़ा तरफ से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 11 एएक्स 1187 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं एक सायकल सवार द्वारिका प्रसाद राठौर निवासी ठुसेकेला भी कार की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल को इलाज के लिये खरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बहरहाल मृतक शिक्षक के भाई की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?