April 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर, हर घर नल से घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार के साथ समय व श्रम की हुई बचत युवा व्यापारी रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकी के आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट, पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार , 2.728 किलोग्राम गांजा और नगदी जब्त कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर, प्रशासन की ‘चुप्पी’ पर उठ रहे गंभीर सवाल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की।

जानकारी के अनुसार थाना तमनार में स्थानीय 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से उसका लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था और इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर गांव में पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर लगातार डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह और गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता द्वारा बार-बार विवाह के लिए कहने के बावजूद आरोपी मुकरता रहा, जिसके बाद उसे अपने साथ छल और शोषण का अहसास हुआ तथा परिजनों से सलाह लेकर उसने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला विवेचक सुधो भगत से पीड़िता की एफआईआर एवं कथन दर्ज कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विधिसम्मत विवेचना जारी है।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित, सख्त एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण, प्रथम चरण में 103 पात्र सदस्यों का किया गया चिन्हांकन, विभिन्न श्रेणियों में भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?