August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर, हर घर नल से घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार के साथ समय व श्रम की हुई बचत

रायगढ़ । कभी पेयजल संकट से जूझता विकासखंड घरघोड़ा का ग्राम सुहाई आज बदलाव और विकास की एक प्रेरक पहचान बन चुका है। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 49 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां पहले स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना संघर्ष करना पड़ता था। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे पानी लाने के लिए दूर-दराज के कुओं और हैंडपंपों की ओर निकल पड़ते थे, जहां घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त पानी मिलना तय नहीं होता था। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जब दूषित जल के उपयोग से बीमारियां फैलती थीं और पूरे गांव का स्वास्थ्य प्रभावित होता था।
जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन ने गांव में पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं, जिससे अब सभी परिवारों को नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। इस बदलाव ने ग्रामीणों की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है-अब न तो पानी के लिए भटकना पड़ता है और न ही घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे समय और श्रम की बचत हुई है, स्वच्छता का स्तर बेहतर हुआ है और जलजनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है। ग्राम सुहाई की श्रीमती शरनमती इस सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त मिसाल हैं। पहले उनका अधिकांश समय पानी लाने में ही बीत जाता था, जिससे परिवार की देखभाल और अन्य कार्य प्रभावित होते थे। लेकिन अब घर में नियमित जल आपूर्ति से उनका जीवन सरल और व्यवस्थित हो गया है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है और वे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में भी सुधार हुआ है।
सबसे उल्लेखनीय परिवर्तन महिलाओं के जीवन में देखने को मिला है। अब उनके पास अपने विकास और आजीविका के लिए समय है। श्रीमती शरनमती ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर सिलाई और छोटे घरेलू व्यवसाय की शुरुआत की है, जिससे उनकी आय बढ़ी है और वे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। गांव की अन्य महिलाएं भी अब सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आज ग्राम सुहाई में हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला बन चुका है। यह बदलाव न केवल जीवन स्तर में सुधार लाया है, बल्कि ग्रामीणों के आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को भी नई दिशा दी है। जल जीवन मिशन योजना के तहत यहां गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?