April 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश, “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत 11 मई तक चलेगा विशेष अभियान जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश, राजस्व, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण पर जोर फूलों की खुशबू से महकी किस्मतः एनएचएम योजना से किसान की आमदनी में बड़ा इजाफा, परंपरागत खेती छोड़ फूलों की खेती अपनाई, कम लागत में मिला ज्यादा मुनाफा सही दवा, शुद्ध आहार अभियान की शुरुआत, सुबह-सुबह डेयरियों पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम, खाद्य पदार्थ के लिए सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार, साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार , 3 मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त

सही दवा, शुद्ध आहार अभियान की शुरुआत, सुबह-सुबह डेयरियों पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम, खाद्य पदार्थ के लिए सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी

रायगढ़। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज 27 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह अभियान 11 मई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है।
कलेक्टर के निर्देश पर आज सुबह 7 बजे रायगढ़ शहर में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी और विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला प्रशासन ने निर्देश देते हुए बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार, साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार , 3 मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?