June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार, जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार , मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा, साइबर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में एक युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।
मौके पर मोबाइल की जांच में winx66.com आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?