August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक देवसाय तिर्की को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, लंबी सेवाओं के लिए विभाग ने जताया आभार, एसएसपी ने स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की दी शुभकामनाएं

रायगढ़ । जिला पुलिस रायगढ़ से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक देवसाय तिर्की को कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय परंपरा अनुसार सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। देवसाय तिर्की ने 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत दिनांक 30 अप्रैल को जिला पुलिस रायगढ़ से प्रधान आरक्षक पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने उनके सेवाकाल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि देवसाय तिर्की मूलतः सीतापुर, सरगुजा के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में जबलपुर, मध्यप्रदेश में आरक्षक पद पर पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपने सेवा जीवन की शुरुआत की थी। सेवाकाल के दौरान पदोन्नति प्राप्त कर प्रधान आरक्षक बने और उन्होंने जिला रायगढ़ में रक्षित केंद्र, थाना चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, भूपदेवपुर तथा पुलिस चौकी जोबी सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने श्री तिर्की के लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए विभाग की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि विभाग में सेवा के दौरान कई व्यक्तिगत कार्य पीछे छूट जाते हैं, जिन्हें अब वे निश्चिंत होकर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी विभाग के अनुभव का महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं और उनका मार्गदर्शन एवं फीडबैक विभाग के लिए हमेशा अहम रहेगा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने श्री तिर्की से कहा कि विभाग से जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता हो, वे बिना संकोच संपर्क करें तथा समाज और अपने आसपास की समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों ने श्री देवसाय तिर्की को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह भावनात्मक और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?