August 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति

वन कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, पहले चरण में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आगे और उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायगढ़। बिलासपुर वृत्त के वन कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, नियम विरुद्ध स्थानांतरण तथा अन्य मांगों के निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर ने चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ का आरोप है कि पूर्व में समस्याओं से अवगत कराने और निराकरण के लिए अनुरोध किए जाने के बावजूद विभागीय कार्यालय द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने 13 मई से आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आंदोलन के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के वन परिक्षेत्र रायगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसे अपनी उपेक्षित मांगों के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन सख्त संदेश बताया है।

संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरे चरण में 18 मई को भोजन अवकाश के दौरान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, वृत्त बिलासपुर के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में 25 मई को एक दिवसीय अवकाश लेकर संपूर्ण कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया है।

इसके बाद भी यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चौथे चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। वन कर्मचारी संघ ने स्पष्ट कहा है कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो इसका असर वन विभाग के कार्यों पर भी पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?