May 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—खरसिया, छाल और पुसौर में कुल 58 लीटर शराब जब्त, तीन अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार महिला वकील हत्या प्रकरण में पुलिस के पास मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य, आरोपी को उसकी करतूत की सजा दिलाने में सहायक होंगे — एसएसपी शशि मोहन सिंह नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न: कलेक्टर व CMHO के मार्गदर्शन में रायगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र छू रहे उत्कृष्टता के नए शिखर रायगढ़वासियों को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री ने ‘सिंदूर पार्क’ का किया लोकार्पण, मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री, हरियाली, पर्यटन और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम बनेगा सिंदूर पार्क 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम, पीएम योजना शहरी 2.0 की प्रगति की निगम आयुक्त ने की समीक्षा तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, काम करने जा रहे युवक की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों में मातम

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—खरसिया, छाल और पुसौर में कुल 58 लीटर शराब जब्त, तीन अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 58 लीटर अवैध महुआ एवं देशी शराब जब्त कर 3 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

छाल पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पर की कार्रवाई
कल छाल पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई में आरोपित चैन सिंह से भारी मात्रा में शराब जप्त की है । टीआई छाल नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी बाजार पारा के पीछे एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर छाल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी चैनसिंह राठिया पिता स्वर्गीय देवसिंह राठिया उम्र 50 वर्ष निवासी कीदा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कुल 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक राजेश राठौर, प्रबंध राठिया और उमेन्द उरॉव शामिल रहे ।

पुसौर पुलिस ने स्कूटी से परिवहन की जा रही 50 पौवा देशी शराब जब्त की
कल थाना पुसौर पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध शराब लेकर तेतला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तेतला रोड पर घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 13 BD 4661 को रोका। जांच के दौरान आरोपी रवि कर्ष पिता स्वर्गीय ननकीराम कर्ष उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सूपा थाना पुसौर के कब्जे से बैग में रखी 50 पौवा देशी प्लेन शराब (करीब 9 लीटर) बरामद की गई। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। एएसआई उमाशंकर नायक के साथ हमराह स्टाफ की शराब रेड कार्यवाही में अहम भूमिका रही है ।

खरसिया पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा
आज चौकी खरसिया पुलिस को सूचना मिली कि मंगल बाजार रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी भोलू चौहान पिता माखन लाल चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खंतीपार खरसिया को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरी करीब 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया में आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है । कार्रवाई में एएसआई मनोज पटेल, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर, मुकेश यादव और एमरेसिया टोप्पो शामिल थे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़वासियों को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री ने ‘सिंदूर पार्क’ का किया लोकार्पण, मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री, हरियाली, पर्यटन और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम बनेगा सिंदूर पार्क

सुशासन तिहार से आमजन को मिल रहा लाभ, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री, रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने ली तीन जिलों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?