August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, 17.55 लाख का माल और वाहन जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, ओडिशा से लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 98 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन जब्त

रायगढ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 मई को थाना चक्रधरनगर एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से लेकर बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष डंडरिया (22 वर्ष) निवासी नवधा चौक, गंगानगर, थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) हाल मुकाम किरोड़ीमलनगर, आजाद चौक थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखे 98 नग NRXPENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P. (ZOXIFIX) बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 5,953.25 रुपये है। पूछताछ में आरोपी उक्त इंजेक्शन को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया, किंतु इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शनों को जब्त किया। विवेचना में आरोपी द्वारा अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इंजेक्शन की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?