August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस टीम मौके पर

रायगढ़. जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी चौक-कोरबा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष दास (25 वर्ष), निवासी ग्राम हाटी के रूप में की गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाटी चौक-कोरबा मार्ग पर संतोष दास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर इन दिनों फ्लाईऐश परिवहन में लगे भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन बेलगाम गति से चल रहे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी फ्लाईऐश वाहन की चपेट में आने से ही यह हादसा हुआ होगा। हालांकि पुलिस अभी वाहन की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने की कोशिश की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?