August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट व्यवसाय का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात जब वह दशरथ पान ठेला के पास अपने साउंड सिस्टम का सामान रखवाकर खड़ा था, तभी शुभम भाठिया, विश्वास बैरागी तथा उनके साथी राकेश उर्फ गोलु महंत एवं सुनील दास महंत वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुभम भाठिया ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से हमला किया तथा अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को नाक, कंधे और हाथ में चोटें आईं। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चिकित्सीय परीक्षण उपरांत प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने 4 जून 2026 को आरोपी विश्वास बैरागी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कल फरार आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया (28 वर्ष), निवासी कोष्टापारा कोतरारोड रायगढ़, राकेश उर्फ गोलु महंत (25 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ तथा सुनील दास महंत (27 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हाथ में पहनने वाला स्टील का कड़ा बरामद कर जप्त किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों एवं वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?