August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस ने भूमि विक्रय के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जमीन बेचने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी
05 जून को प्रार्थी इंद्रजीत वर्मा पिता हरिशचंद्र वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लिंजिर, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पहचान ग्राम बघनपुर निवासी भीचरण पटेल से बचपन से थी, जो शासकीय सेवक (पंचायत सचिव) है।
आरोपी भीचरण पटेल ने स्वयं की स्वामित्व वाली भूमि ग्राम कोडातराई, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ स्थित खसरा नंबर 1021ध्2 रकबा 0.1050 भूमि को बेचने की बात कही। भूमि पसंद आने पर दोनों के बीच 16 सितंबर को कुल 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें प्रार्थी द्वारा 27 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में आरोपी को दिए गए तथा सौ रुपये के स्टाम्प पर लिखापढ़ी की गई।
फर्जी दस्तावेज दिखाकर करता रहा गुमराह
आरोपी ने प्रार्थी को विश्वास में लेने के लिए किसान किताब एवं अन्य दस्तावेज दिखाए तथा नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। लंबे समय तक आरोपी विभिन्न बहाने बनाकर प्रार्थी को गुमराह करता रहा।
जब प्रार्थी द्वारा तहसील कार्यालय में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि संबंधित भूमि के संबंध में आरोपी के नाम से कोई राजस्व प्रकरण लंबित नहीं है तथा भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। इसके बाद प्रार्थी ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे।
रुपये लौटाने के नाम पर दिए चेक, सभी हुए बाउंस
प्रार्थी के दबाव बनाने पर आरोपी ने 5 लाख रुपये का एक चेक एवं 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए तथा पुलिस में शिकायत नहीं करने का अनुरोध किया। बैंक में प्रस्तुत किए जाने पर सभी चेक अनादृत (बाउंस) हो गए। इसके बाद भी आरोपी लगातार आश्वासन देता रहा और रुपये वापस नहीं किए।
प्रार्थी के अनुसार जनवरी 2025 में आरोपी ने मात्र 1 लाख रुपये वापस किए, इसके बाद भी शेष राशि लौटाने के नाम पर लगातार बहानेबाजी करता रहा। आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से विश्वास में लेकर धोखाधड़ी किए जाने की आवेदन पर थाना पुसौर में धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांच के दौरान शिकायत में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?