August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल, पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर लात-घूंसों एवं स्टील के कड़े से किया हमला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से लाकर किया गया गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी द्वारा विवाह का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया था।

विवाह का भरोसा देकर बनाया संबंध, शादी से किया इंकार
मूलत: जशपुर जिले की 26 वर्षीय युवती चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में रह रही थी । युवती ने दिनांक 19 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जून वर्ष 2021 में एक अनजान मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत आनंद सिंह नामक व्यक्ति से शुरू हुई थी। बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उससे विवाह करने का आश्वासन दिया। युवती के अनुसार दिसंबर 2024 में आरोपी रायगढ़ आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी कई बार रायगढ़ आकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर दर्ज कराया अपराध
पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी से विवाह करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा और अंततः शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। आवेदन के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुणे में पतासाजी कर आरोपी को दबोचा
प्रकरण दर्ज होने के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आई। पूछताछ में आरोपी आनंद कुमार सिंह पिता दयाशंकर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी गड़ा गौतम, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम मारूजी, थाना हिजौड़ी, जिला पुणे (महाराष्ट्र) ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और प्रकरण के सफल निराकरण में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत तथा आरक्षक राजू भगत (पुलिस लाइन) की विशेष भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?