June 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध महुआ शराब परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस और तमनार की बड़ी कार्रवाई, फोर्ड फिगो कार में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 13 लीटर महुआ शराब के साथ 2 लाख की फोर्ड फिगो कार जब्त जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ , विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक रील बनाने के चक्कर में महिला की गई जान, पुलिस मान रही संदिग्ध मौत, जांच जारी लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण, 81 परिवारों का होगा डिजिटल डाटा संकलन जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस, सिंगल विंडो सिस्टम, अनुदान, भूमि और क्लीयरेंस संबंधी मामलों की हुई विस्तृत समीक्षा मुकडेगा एवं हाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण एवं उन्नयन, डीएमएफ मद से 3.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, खनन प्रभावित क्षेत्रों के हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

रील बनाने के चक्कर में महिला की गई जान, पुलिस मान रही संदिग्ध मौत, जांच जारी

रायगढ़। शहर की पुरानी बस्ती में एक नवविवाहिता ने सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। दरअसल, रील बनाने के चक्कर में मोबाइल का वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर घर के सीलिंग पंखे में फंदा लगाई, मगर ऐन मौके पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। यह दुखद वाक्या कोष्टा पारा नया गंज मोहल्ले का है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोष्टा पारा में रवि कम्यूटर गली में रहने वाला शुभम देवांगन की 22 साल की पत्नी विशाखा की घर के बंद कमरे में सीलिंग पंखे पर बंधे फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती लाश बरामद हुई। गोपी टॉकीज रोड में जगदम्बा मंदिर के पास एमडी आफताब फुट वियर में काम करने वाले शुभम ने पुलिस को बताया कि 4 बरस पहले ही विशाखा के संग उसकी शादी हुई थी। कल शुभम, उसका भाई आकाश और मां रजनी काम पर निकले तो विशाखा ठीक थी। दोपहर में जब लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी विशाखा का कोई जवाब नहीं मिलने पर जब सीढ़ी लगाकर भीतर झांके तो सीलिंग फैन में वह फंदे पर झूलती दिखी। बदहवास परिजनों ने पंखे से नीचे उतारा तो विशाखा काल कलवित हो चुकी थी।
आज जब जिला विशाखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया और पुलिस ने यादव परिवार का बयान दर्ज किया तो कोई भी उसकी खुदकुशी की असली वजह नहीं बता पाया। वहीं, जब पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि वह सोशल मीडिया में रिल्स बनाने की बेहद शौकीन थी। ऐसे में जब विशाखा के सेलफोन की गैलरी को खंगाला गया तो उसमें एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर खाकी वर्दीधारी भी सन्न रह गए। वीडियो में विशाखा सीलिंग पंखे में फंदा लगाते दिख रही थी। फांसी पर लटकते ही उसने जेब में रखे ब्लेड को निकाला भी, लेकिन कपड़े के फंदे को वह काट नहीं पाई तो उसका शरीर शांत पड़ गया।
बहरहाल, प्रथमदृष्टया रिल्स बनाने के फेर में जरा सी हुई लापरवाही महिला से महिला की मौत मानी जा रही है। ऐसे में तहसीलदार वर्षा तिवारी द्वारा कागजी कार्रवाई के साथ कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर वीडियो की असलियत खंगालेगी, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मुकडेगा एवं हाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण एवं उन्नयन, डीएमएफ मद से 3.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, खनन प्रभावित क्षेत्रों के हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?