July 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी किनारे विकसित होगा नया फोरलेन कॉरिडोर, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, उर्दना चौक से संबलपुर एनएच तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनेगा नया मार्ग मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त, खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई, टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

“ऑपरेशन प्रहार” में दोहरी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त, लैलूंगा और छाल पुलिस की संयुक्त सफलता, 28.48 लाख की संपत्ति पुलिस के कब्जे में

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा एवं थाना छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ (₹1.48), एक 14 चक्का ट्रक तथा एक माजदा वाहन सहित कुल ₹28.48 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

लैलूंगा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक सहित 4.5 टन कबाड़ किया जब्त
09 जुलाई को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोककर जांच की।
वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में ट्रक में लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.08 लाख तथा ट्रक की कीमत लगभग 15 लाख आंकी गई। पुलिस ने कुल 16.08 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(क), 35(ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

छाल पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्ती, माजदा सहित 2 टन कबाड़ किया जब्त
इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को ग्राम बोजिया के पास रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है।
वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लोहे की छड़, एंगल, वाहनों के टूटे-फूटे पार्ट्स सहित लगभग 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस ने 40 हजार मूल्य का कबाड़ एवं 12 लाख कीमत का माजदा वाहन, कुल 12.40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार एवं चोरी की संपत्ति के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध कबाड़ के स्रोत, स्वामित्व एवं उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?