July 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी किनारे विकसित होगा नया फोरलेन कॉरिडोर, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, उर्दना चौक से संबलपुर एनएच तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनेगा नया मार्ग मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त, खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई, टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त, खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज घरघोड़ा पुलिस एवं खरसिया थानाक्षेत्र में थाना साइबर और थाना खरसिया की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन स्थानों पर की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने करीब 34 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रिंसी ढाबा बोतल्दा से 15 लीटर महुआ शराब जब्त
पेट्रोलिंग के दौरान थाना खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-49 स्थित बोतल्दा के प्रिंसी ढाबा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर ढाबे में दबिश दी। मौके पर संजय पटैल (29 वर्ष), निवासी चंदनडोंगरी, बोतल्दा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ढाबे के केबिन से तीन जरिकेन में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹3,000) प्रस्तुत की, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

छोटे देवगांव के अनुराग किराना दुकान से 50 पाव शराब बरामद
इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव स्थित अनुराग किराना एंड कोल्ड्रिंक्स स्टोर में मुखबिर सूचना पर दबिश दी। दुकान संचालिका ममता अग्रवाल (36 वर्ष) ने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। दुकान से 45 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की एवं 5 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 50 पाव (लगभग 9 लीटर) शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹5,800 है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा बायपास में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उधर थाना घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर हरि पेट्रोल पंप, बायपास रोड के पास शराब रेड कार्रवाई की। पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू (31 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा को बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग 2,000) के साथ रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इन कार्रवाइयों में निरीक्षक सीताराम ध्रुव थाना प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कमलेश मरावी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, खिरेन्द्र जलतारे, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, श्यामा सिदार सहित साइबर थाना स्टाफ, खरसिया एवं घरघोड़ा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?