August 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन जंगल में गड्ढे में फंसा मवेशियों से भरा ट्रक, पुलिस पहुंची तो तस्कर फरार; बाइक भी छोड़ गए 4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीड़िता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला, रायगढ़ से सकुशल बरामद कर न्यायालय में कराई गई उपस्थिति जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल, पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर लात-घूंसों एवं स्टील के कड़े से किया हमला
विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन जंगल में गड्ढे में फंसा मवेशियों से भरा ट्रक, पुलिस पहुंची तो तस्कर फरार; बाइक भी छोड़ गए 4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीड़िता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला, रायगढ़ से सकुशल बरामद कर न्यायालय में कराई गई उपस्थिति जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल, पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर लात-घूंसों एवं स्टील के कड़े से किया हमला

विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

रायगढ़। विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर रविवार 9 अगस्त को रायगढ़ शहर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला शाखा रायगढ़ के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलेभर से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में रामलीला म्युनिसिपल मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए भव्य रैली निकाली गई।
रैली घड़ी चौक, सतीगुड़ी चौक, कलेक्टर बंगला, नटवर स्कूल, रेलवे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान एसपी कार्यालय के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, गोपी टॉकीज, शहीद चौक, जमुनाई चौक और आदिवासी महाराजा चक्रधर सिंह पोर्ते चौक पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली के दौरान सामाजिक एकता, अधिकारों और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
रैली के पश्चात कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। समाज की ओर से आदिवासी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को ज्ञापन के माध्यम से शासन तक पहुंचाया गया।
इसके बाद पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोजगार पंजीयन अधिकारी श्री आरजे राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला अध्यक्ष सुनील मिंज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के विभिन्न समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
समारोह के दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ NEET, JEE Main, JEE Advanced, CAT, CLAT, CUET, NIFT/NID, CG PAT, CG PET, CG PPT सहित UPSC, SSC, CGPSC, CG Vyapam, रेलवे (RRB), बैंकिंग (IBPS, SBI, RBI), NDA, CDS, AFCAT सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।

समारोह में सामाजिक सभा, संगोष्ठी तथा आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को सामने रखा गया।

विधायक के पति के निधन पर जताया शोक
कार्यक्रम के दौरान लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुनील मिंज ने विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?