August 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत सास के घर अलमारी में रखे 95 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, अज्ञात चोर पर संदेह Raigarh News वृंदावन कॉलोनी में बड़ी चोरी: दरवाजे की कुंडी तोड़कर 10.39 लाख रुपये पार, CCTV में कैद संदिग्ध गतिविधि केलो डेम के गेट खुलने से जलभराव, प्रशासन-पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा, केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव, यातायात पुलिस के साथ तीन थानों की पुलिस टीम व्यवस्था के लिए तैनात शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर राखी त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकानों से लिए नमूने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, गंदगी और लेबलिंग में कमी पर संचालकों को नोटिस

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद 28 जुलाई को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त को अपने गांव वापस आ गई।

युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश
युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका
एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?