August 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खाद्यविभाग की बड़ी कार्रवाई, देव स्वीट्स से 22,500 रुपये की मिठाइयां जब्त संजय नगर सिंधी कॉलोनी के शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी की सहायता राशि ऑपरेशन आघात – 1.10 किलो गांजा के साथ पुसौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पुसौर के प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

खाद्यविभाग की बड़ी कार्रवाई, देव स्वीट्स से 22,500 रुपये की मिठाइयां जब्त

रायगढ़। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ के आदेशानुसार जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूना कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने सोनूमुड़ा स्थित देव स्वीट्स का निरीक्षण किया, जहां जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण और पैकेजिंग में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया।
जांच के दौरान विभागीय टीम को जानकारी मिली कि प्रतिष्ठान में दूध के स्थान पर दूध पाउडर और वनस्पति तेल का उपयोग कर पेड़ा, चमचम सहित अन्य मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा तैयार मिठाइयों के पैकेट पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, पता सहित आवश्यक जानकारी अंकित नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए मौके पर तैयार उत्पादों को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई में करीब 15 पेटी मिठाइयां, जिसकी अनुमानित कीमत 22,500 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

इसी अभियान के तहत होटल अलंकार, गोपी टॉकीज रोड रायगढ़ से बेसन पापड़ी, बूंदी लड्डू और कलाकंद के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं ममता फाइन डाइन, सुभाष चौक रायगढ़ में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी पाए जाने के साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखे जाने की स्थिति सामने आई। इस पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही तेल एवं वेज ग्रेवी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
खाद्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने तथा खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए हैं। नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर कमियों में सुधार करने का समय दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?