August 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत सास के घर अलमारी में रखे 95 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, अज्ञात चोर पर संदेह Raigarh News वृंदावन कॉलोनी में बड़ी चोरी: दरवाजे की कुंडी तोड़कर 10.39 लाख रुपये पार, CCTV में कैद संदिग्ध गतिविधि केलो डेम के गेट खुलने से जलभराव, प्रशासन-पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा, केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव, यातायात पुलिस के साथ तीन थानों की पुलिस टीम व्यवस्था के लिए तैनात शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर राखी त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकानों से लिए नमूने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, गंदगी और लेबलिंग में कमी पर संचालकों को नोटिस

Raigarh News तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ से टकराई, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शिव मांझी की मौत

रायगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलखिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सलखिया के हनुमान मंदिर घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सरई के पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक शिव मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लैलूंगा सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम सलखिया निवासी अमरसाय मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह लकड़ी लेने जंगल गया था। करीब 10 बजे घर लौटने पर उसकी पत्नी सुधनी मांझी ने उसे बताया कि उसके भतीजे शिव मांझी का ट्रैक्टर से हनुमान मंदिर के पास एक्सीडेंट हो गया है।
बताया गया कि शिव मांझी सलखिया आश्रम में कभी-कभी ड्राइविंग और रोजी-मजदूरी का काम करता था। 25 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वह सलखिया आश्रम काम करने पहुंचा था। वहां से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 डी 8360 लेकर डीजल भरवाने के लिए लैलूंगा पेट्रोल पंप की ओर निकला था।
इसी दौरान हनुमान मंदिर घाट सलखिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे सरई के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव मांझी के सीने और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए लैलूंगा शासकीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अमरसाय मांझी ने अपने भतीजे शिव मांझी का शव स्ट्रेचर पर देखा। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?