रायगढ़ में सिन्धी समाज के महान संत शिव शांति आश्रम लखनाऊ के पीठाधीश्वर सतगुरु साईं चांडूराम साहिब जी 15 अक्टूबर 2025 को ब्रम्हलीन हो गये ।
यह दुखद समाचार पाकर देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय श्री अमित शाह जी, दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती रेखा गुप्ता ने पत्र द्वारा अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उत्तरप्रदेश के मुख्यमत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी अन्य मंत्रिगण, संतगण, साधु समाज व पुरे देश के अनुयायियों व धर्म प्रेमीयो ने 16 अक्टूबर 2025 को पूज्य आश्रम साहिब लखनऊ पधार कर संत जी के दर्शन प्राप्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सिन्धी समाज रायगढ़ भी संत जी के दर्शन एवं सत्संग वर्षा से अछूता नहीं रहा सन 1998-1999 में उनका यहाँ प्रथम आगमन हुआ और उसी वर्ष में उन्होंने समाज कल्याण हेतु सेवा, सत्संग, दान के बीज संत बाबा आसुदाराम सेवा समिति की स्थापना के रूप में बो दिये जो अच्छी तरह अंकुरित, पल्वित होकर वट वृक्ष का रूप लेने लगा ।
14 नवम्बर 2007 को संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन का आपके करकमलों से शिलान्याश और 5 अप्रैल 2010 को इस भवन को आपके द्वारा ही समाज को समर्पित किया गया । सिन्धी समाज के इस महान संत महान पुण्य आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि शोक संवेदना प्रकट करने हेतु पूज्य संत जी की अस्थि कलश दर्शन व पुण्य स्मरण सभा तारीख 12 नवम्बर 2025 बुधवार रात्रि 9 बजे से संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन चक्रधर नगर सिन्धी कोलोनी में रखी गयी है और पवित्र अस्थि कलश यात्रा शाम 7 बजे से कच्ची खोली से संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन तक आयोजित की गयी है। समाज के सभी सदस्यों से करबद्ध प्राथना है की इन कार्यकर्मों में सामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य के भागी बने।











